Android Mobile से फ्री Youtube Intro Video कैसे बनाएं - Prime Faqs

Breaking

News That Matters

Search

Android Mobile से फ्री Youtube Intro Video कैसे बनाएं

Android Mobile Se Free YouTube Intro Video Kaise BanayeYoutube Intro Makers –                                                                                                                              अगर आप एक YouTuber हैं तो आप अपने चैनल को grow करने के लिए Youtube Intro या video intro की अहमियत को अच्छी तरह से जानते होंगे कि यह कितना जरूरी होता है। एक YouTuber के लिए उसके चैनल का Logo ओर Intro सबसे पहला आधार होते हैं और उसके चैनल को grow करने के आधार भी। बिना logo ओर youtube intro के आप youtube में कभी कामयाब नही हो पाएंगे। यह बहुत ही मायने रखता है।

आपने बहुत से Youtubers के channel पर देखा होगा कि वो अपने videos की शुरुआत में एक अच्छा सा intro रखते हैं, जो उनकी मुख्य पहचान होते हैं। उदाहरण के लिए Technical Guruji का Youtube Intro Video. यह youtube intro लोगों को अपने वीडियो की तरफ आकर्षित करने का सबसे अच्छा जरिया होते हैं।
Youtube या किसी दूसरे video streaming platform पर वीडियो का intro देखने के बाद ही बहुत से लोग यह तय कर लेते हैं कि वीडियो को देखना है या नहीं। दरअसल, Youtube, Facebook, Daily Motion या First Wall समेत सभी दूसरे वीडियो प्लेटफॉर्म पर वायरल होने वाली खबरों या वीडियो का intro बेहद ही कैची व इम्प्रेसिव होता है। इसी तरह Youtube Intro को देखते ही लोग यह अंदाजा लगा लेते हैं कि वीडियो कैसा होगा।
इसलिए Youtubers के लिए अपने videos के लिए Youtube intro बनाना व इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप अपने यूट्यूब वीडियो के लिए ज्यादा से ज्यादा views चाहते हैं तो आपको अपने channel के लिए एक शानदार youtube intro बनाने की जरूरत है।
लेकिन नए यूटूबर्स को अपने channel के लिए एक अच्छा intro video बनाने में दिक्कतें आती है। उनको पता नहीं होता है कि अपने लिए एक बेहतर youtube intro video कैसे बनायें। अगर आप भी एक नए YouTuber हैं इसके लिए जानकारी ढूंढ़ रहे हैं कि youtube intro video कैसे बनाते हैं तो आज में इस पोस्ट में आपकी मदद करने वाला हूं।
आज की इस पोस्ट में मैं आपको Youtube intro video बनाने के लिए top best apps and websites के बारे में बताऊँगा, जिनकी मदद से आप अपने youtube channel ओर उसके videos के लिए अच्छा Intro video बना सकते हैं वो भी फ्री में। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं और जानते हैं Youtube Intro बनाने के लिए सबसे बेस्ट free apps ओर websites के बारे में हिन्दी में –

Youtube Intro Makers – Free YouTube Intro Video Kaise Banaye (फ्री Youtube Intro बनाने के लिए Top Apps ओर Websites)

youtube intro video makers 2019

Legend App –

Legend एक बहुत ही अच्छी youtube intro maker app है। इस App की मदद से आप 1080p, 720p व Zip format में वीडियो बना सकते हैं। Text में कई तरह के effects ऐड करने के अलावा आप चाहे तो colour ओर background images को मैनुअली बदल सकते हैं। आप अपनी पसंद के effects को डाऊनलोड भी कर सकते हैं। इस तरह आप इससे कुछ ही मिनटों में अपने यूट्यूब चैनल के लिए बेहद ही कैची intro video बना पाएंगे।
Legend app intro बनाने के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है और इसको प्ले स्टोर पर 10 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। यह ऐप इस्तेमाल करने में फ्री भी है।

PanZoid.com Website –

Panzoid.com वेबसाइट एक बहुत ही अच्छी youtube intro maker ओर Clips maker वेबसाइट है। इस वेबसाइट पर आप पहले अपना एक Account बनाएं और भी login करें। फिर यहाँ पर मौजूद कुछ options में से आप अपना ऑप्शन चुनकर intro बनाने के लिए अपनी पसंद का कोई अच्छा सो Clip video चुनें। आप उस video clip template को editor में अपनी पसंद से edit करके अपनी पसंद का intro बना सकते हैं और effects डाल सकते हैं।यहाँ पर आपको बहुत सी templates मिलती हैं जिनमें से आप अपनी पसंद की टेम्पलेट चुन सकते हैं और फिर उसको edit कर सकते हैं। अपना intro बनाने के बाद आप उसको download करके आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इस्तेमाल करने में एकदम आसान है।

Panzoid App –

Panzoid की ऑफिशियल वेबसाइट भी है और app भी। आप दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिये panzoid की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और अपने entro के मुताबिक 2D या 3D टेम्पलेट चुनें। इसके बाद अगर आप अपने intro को एडिट करना चाहें तो इसके video editing tool की मदद ले सकते हैं। text के लिए fonts ओर background music चुन सकते हैं। अंत मे अपने वीडियो को रेंडर करके intro को अपने pc या लैपटॉप पर save कर सकते हैं।

Filmora –

Filmora भी एक शानदार Online Video Editing ओर Youtube Intro maker वेबसाइट है, जिसका इस्तेमाल बहुत से youtubers वीडियो एडिट करने के लिए करते हैं। Filmora वेबसाइट पर आपको ऐसे बहुत से फ़ीचर्स मिल जाएंगे, जिनकी मदद से आप एक शानदार youtube intro या छोटी Clip बना सकते हैं।
हालांकि filmora एक प्रीमियम सर्विस है, जिसके लिए आपको माशिक शुल्क देना पड़ता है जो 30$ से शुरू होता है। लेकिन आप इसमें फ्री में भी intro बना सकते हैं जिसमें filmora का watermark होगा। Filmora पर आप ऑनलाइन intro बनाने के अलावा इसकी android app भी है। आप उसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। या आप filmora software को PC पर इस्तेमाल करें। Filmora आपकी जरूरत के हिसाब से सभी features उपलब्ध करवाता है और आप यहाँ से अपनी पसंद का youtube intro video बना सकते हो।

Quik App –

Quik भी एक Animated Video, Intro Maker ओर Video Editor Android App है। आप इसका इस्तेमाल यूट्यूब चैनल के लिए अच्छा सा इंट्रो बनाने के लिए कर सकते हैं। यह App GoPro द्वारा बनाई गई है। Legend app की तरह Quik app भी आपको कई तरह की टेम्पलेट्स उपलब्ध करवाता है। जिनका उपयोग आप अपने youtube intro video बनाने में कर सकते हैं। यहां पर उपलब्ध टेम्पलेट्स अन्य ऍप्स से ज्यादा अच्छी है।
अपने intro में texts डालने, Effects डालने जैसे बहुत से फ़ीचर्स आपको यह app देता है। यहाँ पर आप 72 से ज्यादा images जोड़ सकते हैं और वीडियो के लिए 80 से ज्यादा फ्री साउंडट्रैक उपलब्ध हैं जो आपको अच्छा intro video बनाने में मदद करते हैं। अगर आपको यहां मौजूद टेम्पलेट्स पसंद नहीं भी आती है तो आप बैकग्राउंड में इस्तेमाल करने के लिए Pixels से फ्री में intro video डाऊनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं। Quik app इस्तेमाल करने में फ्री है और iOS के किये भी उपलब्ध है।
तो ये थे Youtube Intro Video बनाने के लिए कुछ अच्छी apps ओर websites जिनकी मदद से आप अपने youtube channel के लिए एक अच्छा प्रोफ़ेशनल intro video आसानी से कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। उम्मीद करता हूं कि मेरी यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आई होगी व आपके लिए मददगार होगी। अपने सुझाव comment के माध्यम से जरूर दें।

No comments:

Post a Comment